भोगनीपुर: भोगनीपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली व कस्बा भोगनीपुर निवासी अभिषेक उर्फ मोनू की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम करीब 3 बजे शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अखाड़ा प्रमुख मधुराम जी, गौरक्षा प्रमुख गौरव पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए और परिजनों को कारवाई का भरोसा दिलाया