बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को छत्तीगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस में अपहर्ता को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बछवारा थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से सकुशल बरामद कर लिया है.