बेगूसराय: SBSS महाविद्यालय में प्रोन्नति की मांग को लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की प्रोन्नति की मांग को लेकर एसबीएसएस महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्य्क्ष रामसेवक कुमार की अध्य्क्षता में अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गया है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के आह्वाहन पर आयोजित हड़ताल को संबोधित करते हुए अध्य्क्ष ने कहा कि हमलोगों की मांग जायज है.