बांका: शास्त्री चौक के समीप एक मिठाई दुकान में गरम तेल की कढ़ाई में गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से झुलसे
Banka, Banka | Jun 29, 2026 शहर के शास्त्री चौक के समीप एक मिठाई दुकान में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिठाई खरीदने पहुंचे एक वृद्ध व्यक्ति अचानक संतुलन खो बैठा और गरम तेल से भरी कढ़ाई पर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।सदर अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल वृद्ध की पहचान वासुदेव शाह के रूप में हुई है।