मंदसौर: प्रतापगढ़ से टू व्हीलर से जाबीर खां को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर एवं 500 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा
श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के सामने प्रतापगढ़ रोड से जाबीर खां मेवाती पिता मेहमूद मेवाती की उम्र 36 साल को मुखबिर की सूचना पर 100 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर एवं 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा, कोतवाली थाने में पदस्थ SI शैलेंद्र सिंह कनेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8,18,22,एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया,