मंदसौर: मंदसौर आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना नहीं 17 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा
चलने का अनुमान।
मंदसौर मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह सप्ताह भर से मौसम बदला हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स से हुई बारिश से तापमान में 2-3 डिग्री तक कि गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिले में आज भी बादल छाए रहेंगे और 17 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चलेगी।