बांका: आकाकुरा गांव में जमीन विवाद में चले फरसा, तलवार और लाठी-डंडे , तीन लोग हुए घायल
Banka, Banka | Jul 9, 2026 भैरोगंज थाना क्षेत्र के आकाकुरा गांव में गुरुवार की दोपहर दो बजे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से फरसा, तलवार, लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया गया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अनिल यादव एवं उनके भाई सुनील यादव, उमेश यादव है