दतिया नगर: पीजी कॉलेज के बाहर तारों में फंसी गिलहरी से शॉर्ट सर्किट, झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
पीजी कॉलेज के बाहर गुरुवार दोपहर एक हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी, जब बिजली के खंभे पर चढ़ी एक गिलहरी नंगे तारों की चपेट में आ गई। करंट लगते ही जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। गिलहरी की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव नीचे सूखी झाड़ियों में गिर गया। बुधवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि तारों से निकली चिंगारियों से झाड़ियों में आग लग गई।