गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस की कार्रवाई में हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी और 1 महिला गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 27 मई को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने वादी और उसके पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। आरोप है कि गाली-गलौज के