बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मिनी बायपास स्थित भास्कर हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ से की मारपीट
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मिनी बायपास स्थित भास्कर हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के साथ की मारपीट। अस्पताल स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया मंगलवार की शाम एक व्यक्ति जो की मीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था परिजन उसकी भास्कर अस्पताल लेकर आए हालत नाजुक होने के कारण उसकी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।