शाहपुरा: शाहपुरा में सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा के तत्वावधान में भारतीय सिंधु सभा एवं भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास द्वारा आयोजित “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा” मंगलवार शाम शाहपुरा पहुंची। यात्रा के स्वागत को लेकर सिंधी समाज में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर प्रस्तावित वाहन रैली को स्थगित कर दिया गया है।