पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल,BJP संविधान और आरक्षण क्यों खत्म करना चाहती है
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला। मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि वह संविधान और आरक्षण को क्यों खत्म करना चाहते हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि 75% आरक्षण की सीमा हमने बढ़ा दी।