दीपका: दो-दो जनदर्शन शिकायतें, फिर भी नहीं मिला पानी! बोरिंग फेल होने पर पार्षद पक्ष ने क्या कहा
Dipka, Korba | Jun 8, 2026 कोरबा जिले के बांकीमोंगरा स्थित वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार में पेयजल संकट को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक तरफ वार्ड की निवासी और समाजसेविका डिंकी कौर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर सवाल उठा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर जनदर्शन में शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से वार्डवासी परेशान हैं।