सिसई: बोंडो चपाटोली की 11 वर्षीय किशोरी की वज्रपात के चपेट में आने से हुई मौत
Sisai, Gumla | Jun 18, 2024 पुसो थाना क्षेत्र के बोन्डों चापाटोली गांव निवासी स्व प्रेमचंद तिर्की के 11 वर्षीय पुत्री मनीषा तिर्की की बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई.पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया. यह घटना तब घटी जब मनीषा गांव के दुसरे बच्चों के साथ बगीचा में आम चुनने के लिए गई हुई थी।अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गई,जिससे उसकी मौत हो गई।