सिसई: खेर्रा में वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Sisai, Gumla | Jun 17, 2024 पूसो थाना क्षेत्र के खेर्रा गांव में 12 वर्षीय बच्ची प्रियांशु कुमारी की मौत हो गई। इसके बारे में गांव के समाजसेवी प्रभात मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के साथ हवा चलते देख प्रियांशु गांव के अन्य बच्चों के साथ आम चुनने के लिए बगीचा गई थी। उसी समय अचानक वज्रपात हुई और वह उसकी चपेट मे आ गई। इसके बाद बाकी बच्चे गांव लौट कर घटना की जानकारी दी।