सिसई: लावागांई गांव के ग्रामीणों ने सड़क और पानी की समस्या को लेकर आवाज उठाई
Sisai, Gumla | Jun 17, 2024 कांग्रेस पुसो मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र लोहरा ने सोमवार को बताया की सिसई प्रखंड के भुरसो पंचायत अन्तर्गत ग्राम लावागांई के ग्रामीणों ने ग्राम सभा कर कई मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लिखित आवेदन सौंपा है और क्षेत्र में बन रहे सड़क निर्माण कार्य को यथा शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही साथ पानी की भी समस्या को उठाया है।