मऊ में ई-रिक्शा में महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद
मऊ के सदर तहसील गेट के पास ई-रिक्शा में महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाली चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाजीपुर निवासी महिला ट्रेन से उतरकर ई-रिक्शा से अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान सदर अस्पताल के पास चारों महिलाएं भी रिक्शे में सवार हो गईं और मौका पाकर उसका पर्स पार कर दिया। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, सोने का लॉकेट और चांदी की पांच जूतियां थीं। पीड़िता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के 20 हजार रुपये और पर्स बरामद हुआ। गिरफ्तार महिलाएं मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली हैं और मऊ के मुंशीपुरा इलाके में रह रही थीं।