खंडवा नगर: शक्कर तालाब के रहवासियों को सुप्रीम कोर्ट से राहतः खंडवा में तालाब संरक्षण के नाम पर तोड़े 87 मकान, बचे 25 कोर्ट गए
खंडवा के शक्कर तालाब क्षेत्र में स्थित 25 मकानों पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सामाजिक संस्था एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक