संदेश: शौकाकुल परिजनों से मिलने सुंदरपुर गांव पहुचे बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा के सदस्य
भोजपुर जिले के सुंदरपुर गांव निवासी सुदामा यादव के पुत्र का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया था। परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट गया था। घटना की जानकारी पाते ही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति किसान मोर्चा के सदस्य राम दिनेश यादव सुंदरपुर गांव पहुचे व शौकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया एवम ढांढस बंधवाया।