संदेश: कोइलवर बबुरा पथ से जिला प्रसासन व पुलिस प्रसासन ने अवैध रूप से बालू लदे करीब 62 वाहनों को जब्त किया
भोजपुर डीएम व एसपी ने अवैध रूप से बालू ढुलाई कार्य को लेकर कोइलवर बबुरा पथ पर छापेमारी अभियान चलाकर करीब अवैध रूप से बालू लदे 62 वाहनों को जब्त कर सम्बंधित थाने को सुपुर्द किया। जिस दौरान करीब 4 करोड़ का फाइन खनन विभाग की टीम ने वाहन मालिकों के ऊपर लगाया। डीएम व एसपी के इस करवाई पर बालू माफियो में हड़कंप है।