संदेश: बेलाउर से 57 लीटर देसी महुआ के साथ शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संदेश विधानसभा क्षेत्र के बेलाउर से 57 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। धंधेबाज की पहचान बेलाउर निवासी दिनेश राम के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर बेलाउर बंगला से शराब धंधेबाज को पकड़ कर थाना लाया गया है। वहीं थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई को लेकर जेल भेज दिया गया।