संदेश: लोदीपुर पोखरा के समीप एक 17 वर्षीय गोलू कुमार का शव बरामद मृतक के चाची सोनम देवी ने रोते हुए पब्लिक ऐप को दी जानकारी
भोजपुर जिले के लोदीपुर पोखरा के समीप से एक शव बरामद की गई। मृतक की पहचान खनगांव निवासी 17 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।। सूचना पाते ही घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुची व शव को उठाकर पोस्टमार्टम को आरा सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घर में शादी का माहौल था। जो मातम में बदल गया।