संदेश: शौकाकुल परिजनों से मिलने असनी पहुचे संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा के समीप मैजिक की ठोकर से बीते 19 मार्च को एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। मृतक की पहचान असनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई थी। जो दिनेश सिंह का पुत्र था। जानकारी पाते ही संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव परिजनों से मिलने असनी गांव पहचे व शोक संवेदना व्यक्त किया।