थरथरी: गढ़ापर गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का ओटीएस कैम्प, कोई ऋणधारक नहीं पहुंचा, घर-घर जाकर दी जानकारी
सिटी रिपोर्टर चंडी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा रविवार की सुबह 11 बजे गौढ़ापर स्थित देवी स्थान में आयोजित वन टाइम सेटलमेंट यानी ओटीएस कैंप में एक भी ऋणधारक नहीं पहुंचे। कैंप में ऋणधारक की उपस्थिति नहीं होने से बैंक प्रबंधक की चिंता बढ़ गई, जिसके बाद बैंक प्रबंधक सुप्रिया किशोर खुद कर्मियों की टीम के साथ बकायादारों के घर-घर पहुंचने लगे। बैंक प्रबंधक ने