गुमला: ज़मीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी को मिली उम्रकैद की सज़ा
Gumla, Gumla | Jun 2, 2026 गुमला में जमीन की भूख में अंधे एक व्यक्ति ने सोलह साल पहले जो खूनी खेल खेला था, आखिरकार अदालत ने उस पर इंसाफ की मुहर लगा दी है। पीडीजे अजीत कुमार की अदालत ने मंगलवार की अपराह्न 4 बजे घाघरा के मलगो पोखरा टोली निवासी रवि उरांव को दोहरे हत्याकांड का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।यह दिल दहला देने वाली वारदात छह जून 2010 की है।