जियामऊ स्थित रैन बसेरे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति घायल मिला, जिसके इलाज के लिए उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।