मोहर्रम को लेकर बहराइच पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल रूट मार्च
बहराइच में आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
पैदल रूट मार्च पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में निकाला गया।
मार्च में क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा और कोतवाली नगर प्रभारी बृजेंद्र कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करना और त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना।
पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।