कोतमा: कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग के बने प्रस्तावक
Kotma, Anuppur | Jun 6, 2026 शनिवार 11:00 बजे कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।इस दौरान श्री जायसवाल ने राज्यसभा निर्वाचन हेतु तरुण चुग को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।