तवा नदी के पुल के पास अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नदी किनारे रेत के अवैध उत्खनन की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल द्वारा जारी किया गया बताया जा रहा है।