बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में होने वाले जिले की सभी चार सीटों के लिए मंगलवार की शाम प्रचार का शोर थम गया. प्रचार का शोर समाप्त होने के बाद समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार को 5:30 बजे अपराह्न में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने इसकी जानकारी दी.