मांट: डीएम की अध्यक्षता में मांट तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, 72 शिकायतें हुईं दर्ज
Mat, Mathura | Nov 1, 2025 शासन के निर्देश पर माह के पहले व तीसरे शनिवार को तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है,इसी क्रम में आज शनिवार दोपहर दो बजे तक तहसील मांट के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने की उनके साथ एसएसपी श्लोक कुमार ने भी शिकायतें सुनी,कुल 72 शिकायत दर्ज की गईं।