पश्चिमी सिंहभूम जिला समेत डंगोआपोसी क्षेत्र की सुख-शांति और आरोग्य की कामना के साथ डंगोआपोसी में पारंपरिक शीतला माता पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। वर्षों पुरानी इस परंपरा को निभाते हुए स्थानीय लोगों ने माता के दर्शन किए और विशेष अनुष्ठान में भाग लिया।पूजा की शुरुआत सुबह माता के आह्वान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।