चौगाईं: खेवली में जर्जर सड़क पर फंसा कोयला लदा ट्रक, ग्रामीणों के लिए भारी वाहनों का परिचालन बना मुसीबत
Chaugain, Buxar | Apr 27, 2026 चौगाईं प्रखंड के खेवली गांव में मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे एक कोयला लदा ट्रक सड़क में फंस गया, जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका।