कालका: पिंजोर बस स्टैंड के नजदीक सट्टा लगवाने वालों दो युवकों को 1720 रुपए सहित पकड़ा, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस के द्वारा पिंजोर बस स्टैंड के नजदीक सट्टा लगवाने वाले दो युवकों को आज 1720 रुपए सहित पकड़ा गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के नजदीक दो युवक सट्टा लगवाने का काम कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने रेड मारी। पकड़े गए युवकों की पहचान अब्दुल महबूब और अनुल कुमार के रूप में हुई है।