कालका: गांव सूरजपुर में रहने वाले व्यक्ति से फोन कर मांगे 30 लाख रुपए, धमकियां दी, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायत करता व्यक्ति नरेश कुमार के द्वारा बताया गया है कि मुझे अनजान फोन नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि हमें 30 लख रुपए दो नहीं तो तेरा वह हल करेंगे कि तुझे पता नहीं चलेगा और तुझे गोलियां मारेगे। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।