उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने विद्युत कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
Orai, Jalaun | Mar 28, 2024 उरई शहर में विद्युत विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। कर्मचारी पर आरोप था कि उसने किसान से नलकूप कलेक्शन के नाम पर ₹7000 की रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।