उरई: एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Orai, Jalaun | Mar 28, 2024 एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई, जयपुर से उरई आ रहा था तभी अज्ञात कारणों के चलते युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।