बुढ़ार: रेलवे कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
Burhar, Shahdol | Jul 15, 2026 छोटी अमलाई स्थित रेलवे कॉलोनी वार्ड क्रमांक 6/9 में दुर्गा स्टेज के पास अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई। जानकारी बुधवार शाम 4 बजे आमने सामने आई है।