गंगरार: गंगरार पंचायत समिति परिसर में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा भव्य ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के तहत मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को गंगरार पंचायत समिति परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर देश की समृद्ध सनातन संस्कृति और आस्था को नमन किया गया।