कोरबा: घर के किचन में निकला जहरीला कोबरा सांप, खाना बना रही महिला के उड़े होश, सर्पमित्रों ने किया रेस्क्यू
Korba, Korba | May 27, 2026 कोरबा जिले में जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रही है उससे आम जनता के साथ ही जीव जंतु भी काफी परेशान हो गए हैं. तपती गर्मी से राहत पाने जीव जंतु इधर-उधर भटक रहे हैं जिसे आम जनता में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. ऐसा ही कुछ शहर के 15 ब्लॉक इलाके में देखने को मिला जहां एक जहरीला कोबरा सांप एक घर के किचन की खिड़की पर बैठा हुआ था.