चास: सेक्टर 4 में चलाई गई अतिक्रमण हटाओ अभियान,भारी संख्या में बोकारो स्टील के सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल रहे तैनात
Chas, Bokaro | Feb 14, 2024 बोकारो जिले के सिटी सेंटर स्थित सेक्टर 4 में आज बुधवार को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाई गई।इस दौरान दुकान के छज्जे सहित अन्य जगहों को बुलडोजर मशीन के द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस दौरान भारी संख्या में बोकारो स्टील के सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिला प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी।