चास: सड़क दुर्घटना में घायल बोकारो बीजेपी प्रतिनिधि सुनील मोहन ठाकुर से मिलने बोकारो अस्पताल पहुँचे विधायक बिरंची नारायण
Chas, Bokaro | Feb 14, 2024 बोकारो जिले के बीजेपी प्रतिनिधि सुनील मोहन ठाकुर बीते दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होकर बोकारो अस्पताल में इलाजरत हैं।मंगलवार को डॉक्टरों ने बताया कि इलाज जारी है।वहीं विधायक बिरंची नारायण ने अस्पताल पहुँचकर सुनील मोहन ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।