मखदुमपुर: जहानाबाद टोल प्लाजा के पास डीजे को लेकर टोल कर्मियों और ग्रामीणों में झगड़ा, गोलीबारी में दो घायल
जहानाबाद टोल प्लाजा के पास सोमवार की रात्रि को बारात में डीजे बजाने को लेकर उमराई बीघा के ग्रामीणों और टोल प्लाजा के कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया इसी बीच टोल प्लाजा के गार्ड ने फायरिंग कर दी जिसमें दो ग्रामीण छर्रा लगने से घायल हो गए घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे इलाज जारी है स्थिति खतरे से बाहर है।