रातू: रातू उषामातु में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.29 लाख नकद समेत साढ़े तीन लाख के जेवरात चुराए
Ratu, Ranchi | Oct 14, 2026 रातू थाना क्षेत्र के उषामातु गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। चोर घर के मुख्य दरवाजे और अंदर के एक अन्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे थे। इसके बाद दो आलमारियों के लॉकर तोड़कर 1.29 लाख रुपये नकद और करीब 3.50 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर