मेसकौर: मेसकौर पुलिस ने पवई गांव के समीप ढाढर नदी बालू घाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त
Meskaur, Nawada | Feb 21, 2024 मेसकौर पुलिस ने मंगलवार को मेसकौर थाना क्षेत्र के पवई गांव के समीप ढाढर नदी बालू घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर को मेसकौर थाना परिसर लाया गया है। ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर वाहन को छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है।