मेसकौर: पुलिस ने धनगांवा से 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला व एक पुरुष को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Meskaur, Nawada | Feb 19, 2024 सीतामढ़ी पुलिस ने धनगांवा में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ एक पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुष की पहचान उत्तर प्रदेश के कनौजिया जिले के हटिया थाना क्षेत्र के गुरहिया गांव का बताया गया है। महिला की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के धनगांवा गांव के ममता देवी बताई गई है। दोनों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।