मेसकौर: मेसकौर प्रखंड में शांतिपूर्वक धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा
Meskaur, Nawada | Feb 14, 2024 बुधवार के दिन पूरे मेसकौर में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की।