मेसकौर: बैजनाथपुर गांव में सांसद चंदन सिंह ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन
Meskaur, Nawada | Feb 17, 2024 सांसद चंदन सिंह ने बैजनाथपुर गांव में सांसद निधि से बनी पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया। सबसे पहले सांसद चंदन सिंह ने बैजनाथपुर गांव स्थित मुरारी सिंह के घर से गौरैया स्थान तक बनी 750 फीट लंबी पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद बैजनाथपुर बारत सराय मुख्य सड़क से मुरारी सिंह के घर तक 750 फीट लंबी पीसीसी सड़क का सांसद ने उद्घाटन किया।