शाजापुर: नवकार सिटी कॉलोनी के रहवासियों ने रोड का निर्माण कराने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिया ज्ञापन
वार्ड 25 के नवकार सिटी कालोनी के रहवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को रोड बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन में बताया कि नहर से लेकर हमारी नवकार सिटी कालोनी तक कीचड़ पसरा हुआ है। वाहन निकलना तो दूर वहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है। पिछले 15 दिनों से कालोनी में कचरा वाहन भी नहीं आ पा रहा है।