शाजापुर: शासकीय उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर में आयोजित किया गया बालरंग प्रतियोगिता का आयोजन, दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर में बालरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। खास बात यह रही की प्रतियोगिता में दिव्यांग विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन, वादन, नृत्य के साथ ही अन्य विद्याओ में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।